चंबा में ट्राला नाले में गिरा, चालक की मौत परिचालक घायल हुआ

चंबा में ट्राला नाले में गिरा, चालक की मौत परिचालक घायल हुआ

Chamba news: हिमाचल के चंबा में ट्राला नाले में गिरा जिस कारण चालक की मौत हो गई तो परिचालक घायल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सदर थाना चंबा में मामला दर्ज।

 

 

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे यह वाहन दुर्घटना चंबा-साहो मार्ग पर पावर हाऊस चंबा के पास घटी। स्थानीय लोगों ने जोर की आवाज सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निशमन विभाग का दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा।

 

पुलिस व fire विभाग के दस्ते ने सड़क से करीब 20 मीटर नीचे साल नाले में गिरे ट्राले के पास जाकर जांच की तो एक व्यक्ति मौके पर मृत पाया गया तो साथ ही एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया।

 

दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने अचेत अवस्था में बरामद हुई व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ट्राला नंबर PB-30 G-9654 के चालक रशपाल पुत्र मदन लाल निवासी गांव बहलोल डाकघर मलकपूर पठानकोट पंजाब के रूप में हुई।

 

 

इस वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान ट्राला परिचालक अश्वनी कुमार पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव न्यू हरिजन क्लोनी भदरोया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई।

 

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल परिचालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े

चंबा के खैरी में NDRF का सर्च ऑपरेशन, नदी में डूबे लड़के की तलाश जारी

चंबा के खैरी में NDRF का सर्च ऑपरेशन, नदी…

Chamba News: चंबा के खैरी में NDRF का सर्च ऑपरेशन चला हुआ है। इसकी वजह यह है कि यहां रावी नदी…

हिमाचल के चंबा में कोविड एडवाइजरी जारी, मास्क पहने-DC…

Chamba goverenment Covid advisory issued in Himachal Chamba wearing mask । हिमाचल के जिला चंबा प्रशासन ने कोविड एडवाइजरी जारी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *