हिमाचल में नशे का कारोबार पर शिमला Police का कड़ा प्रहार,172 लोग गिरफ्तार

हिमाचल में नशे का कारोबार पर शिमला Police का कड़ा प्रहार,172 लोग गिरफ्तार

Shimla News: हिमाचल में नशे का कारोबार पर राजधानी Police का कड़ा प्रहार हुआ है। बीते 3 माह के दौरान शिमला पुलिस ने नशे की सामग्री पकड़ने के 172 मामले दर्ज किए। इन मामलों में 234 लोग गिरफ्तार हुए है, जिसमें 6 महिलाएं और 228 पुरुष शामिल है। पुलिस इन मामलों में शामिल नशा तस्करों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में जुटी हुई है।
 
Police जानकारी के अनुसार 899.9 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया बीते तीन माह के दौरान शिमला में 899.9 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। इसके बाद का नंबर चरस का है। जनवरी से मार्च माह तक जिला शिमला में 7 किलो के करीब चरस पकड़ी गई है। अफीम 556 ग्राम तो भुक्की 2 किलोग्राम पकड़े गए है। 80 नशीले कैप्सूल के अलावा 341 ग्राम भांग पकड़ी गई है।

3 महिनों में 73 मामले दर्ज

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष के तीन माह के मुकाबले इस वर्ष के अब तक गुजरे तीन महीनों में अधिक नशा तस्करी के मामले दर्ज हुए है। बीते वर्ष इन तीन महीनों में 73 मामले दर्ज हुए थे तो अबकी बार इस तीन माह की समय अवधि में यह संख्या बढ़कर 172 हो गई है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि sp shimla का कार्यभार संभालते ही  संजय गांधी ने नशा के कारोबार पर शिकंजा कसने की बात कही थी। यह आंकड़े उक्त दावे की पुख्ता होने का प्रमाण देते प्रतीत होते हैं।
 

जागरुकता से संभव

एसपी शिमला का कहना है कि जन सहयोग के बगैर किसी कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देना संभव नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नशे के खिलाफ युवाओं, बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के प्रति लोगों में मौजूद विश्वास और मजबूत हो। इस दिशा में भी पुलिस प्रभावी कदम उठा रही है। यही वजह है कि पुलिस को शिमला में फैला नशे का कारोबार के खिलाफ प्रभावी सफलता मिल रही है।

 

ये भी देखें: चंबा के युवाओं की यह बड़ी उपलब्धि।

यह भी पढ़े

कोविड ब्लास्ट: हिमाचल में 318 नये मामले दर्ज, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा

कोविड ब्लास्ट: हिमाचल में 318 नये मामले दर्ज, पॉजिटिविटी…

Shimla News: हिमाचल में फिर से कोरोना ब्लास्ट(corona blast) हुआ है जिसके चलते समूचे राज्य में बीते 24 घंटों में कोविड…
BIG Achievement: चंबा के 2 युवक चडीगढ़ में छाए,मैडल जीते

BIG Achievement: चंबा के 2 युवक चडीगढ़ में छाए,मैडल…

Chamba News: चंबा के 2 युवकों ने चडीगढ़ में BIG Achievement को अपने नाम किया है। मिस्टर ट्राईसिटी इवेंट में पंजाब,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *