चंबा के खैरी में NDRF का सर्च ऑपरेशन, नदी में डूबे लड़के की तलाश जारी
- एक्सीडेंट
- March 31, 2023
- No Comment
- 544
Chamba News: चंबा के खैरी में NDRF का सर्च ऑपरेशन चला हुआ है। इसकी वजह यह है कि यहां रावी नदी में डूबे लकड़े की तलाश की जा रही है। सर्च ऑपरेशन को SP Chamba की मौजूदगी में अंजाम दिया जा रहा है। DSP Dalhosie भी मौके पर है। सर्च ऑपरेशन शुरू हुए 6 घंटे हो चुके हैं लेकिन अभी तक नदी में डूबे नाबालिग की तलाश पूरी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस के साथ NDRF की टीम खैरी के उस खेल मैदान के पास पहुंच गई जहां वीरवार की शाम क्रिकेट खेलते समय गेंद के पीछे गए 16 वर्षीय लड़का पांव फिसलने के चलते रावी नदी में गिर गया था।
वीरवार शाम को भी खैरी पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रावी नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया था लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। मामले पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने वीरवार को ही नदी में डूबे लड़के की तलाश को NDRF से मदद मांगी थी।