हिमाचल विजिलेंस ने JE को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरा, लिंक रोड़ का एस्टिमेट बनाने के बदले मांगी रिश्वत

हिमाचल विजिलेंस ने JE को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरा, लिंक रोड़ का एस्टिमेट बनाने के बदले मांगी रिश्वत

Sirmour News: हिमाचल विजिलेंस (Vigilance) ने जेई को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा है। आरोपी को गिरफ्तार कर नाहन पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सिरमौर जिले के संगड़ाह में यह मामला उस समय सामने आया जब कनिष्ठ अभियंता यानी JE द्वारा लिंक रोड़ एक एस्टिमेट बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई। 

पंचायत उप प्रधान की शिकायत पर कार्रवाई

मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत के उप प्रधान सतपाल तोमर ने विजिलेंस विभाग में जेई के खिलाफ शिकायत की थी। उसने विजिलेंस का बताया कि खरदिया मोड से पालर खड्ड लिंक रोड़( link road) का एस्टिमेट बनाने को आग्रह किया तो उक्त कर्मचारी ने इस काम के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने टीम ने मंगलवार को रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

 

 

इस कार्य को डीएसपी तरनजीत के नेतृत्व में संगड़ाह पहुंचकर अपनी योजना के अनुरूप कार्य को अंजाम दिया। विजिलेंस ने उप प्रधान को जो बताया उसी के अनुसार उसने जेई की मांग के अनुरूप 10 हजार रुपए बतौर रिश्वत (bribe) दिए। जैसे ही उक्त कर्मचारी ने रिश्वत के पैसे लिए, मौके पर ताक पर बैठी विजिलेंस ने रिश्वत के पैसों सहित आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। रिश्वतखौर आरोपी कनिष्ठ अभियंता को नाहन की अदालत में पेश किया जाएगा। ये भी देखे
 

 

ये भी देखे: हिमाचल के कोराेना ब्लास्ट।

 

विजिलेंस आरोपी का चल व अचल संपत्ति का पता लगाने में जुटी

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग अपनी कार्यवाही को आगे बढ़ाने में जुट गई है। कार्यवाही के तहत आरोपी कनिष्ठ अभियंता(Junior engineer) की चल व अचल संपत्ति का पता लगाने का भी प्रयास किया जाएगा। विजिलेंस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि कनिष्ठ अभियंता ने अब तक दो नंबर की कमाई से कितनी संपत्ति जुटाई है। 

 

 

ये भी देखे: हिमाचल के नशे का कारोबार।

 

यह बात और है कि इस पूरी स्थिति का खुलासा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। फिलहार विजिलेंस विभाग इस मामले की जांच में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देना चाहती है। मामले की पुष्टि स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने की। उन्होंने बताया कि विजिलेंस मामले की गहराई के साथ जांच करने में जुटी हुई है।

 

ये भी देखे: चंबा के युवा चंडीगढ़ में छाए।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *